टिहरी:- टिहरी के नरेंद्रनगर विकास खंड में ताछला-जाजल के बीच गुरुवार को अचानक चलती हुई मोटर साइकिल में आग लग गई। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह झुलस गया है। घटना की सूचना मिलते ही जाजल चौकी प्रभारी शांति प्रसाद चमोली पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद झुलसे व्यक्ति को राजकीय संयुक्त सुमन चिकित्सालय नरेंद्रनगर पहुंचाया गया।
बाइक सवार का नाम सुमित कुमार पुत्र लखीराम बताया जा रहा है। सुमित घनसाली के भिलंगना विकासखंड की पट्टी ढुगमंदार का निवासी है। सुमित बाइक पर नरेंद्रनगर से ऋषिकेश की ओर जा रहा था तभी रास्ते में ये घटना घट गई।
राजकीय संयुक्त सुमन चिकित्सालय नरेंद्र नगर के सीएमएस डॉक्टर अनिल कुमार नेगी ने बताया कि झुलसे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसी हालत में उसे हायर सेंटर कोरोनेशन हॉस्पिटल देहरादून रेफर कर दिया गया। नरेंद्र नगर के एसएचओ प्रदीप पंत ने बताया कि बाइक सवार 70 प्रतिशत से भी अधिक झुलस चुका था, जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.