सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त, इस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा।

उत्तराखंड

देहरादून:- आज सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो गई हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगे। आज चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसे विधानसभा अध्यक्ष द्वारा मंजूर कर लिया गया।

आपको बता दें कि चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने सबसे पहले अपनी विधानसभा सीट छोड़ने की पेशकश की थी। जिसके बाद अब कैलाश गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अपना इस्तीफा सौंपा है।
इससे पहले कल शाम को भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव को लेकर चर्चा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने की अधिकारिक घोषणा की गई।
इस दौरान कैलाश चंद्र गहतोड़ी के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे।

Social Media Share

2 thoughts on “सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त, इस विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा।

  1. Goodd day! Thiss iis kind off offf topic butt I neeed some advice froom ann estblished blog.
    Is it ver hard too set uup your owwn blog? I’m not vefy
    tecchincal buut I can fogure things outt prettry quick.
    I’mthinking abouyt setting uup my ownn bbut I’m noot suire where
    too begin. Do you have aany points orr suggestions? Cheers

  2. Pingback: c2c chat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *