उत्तराखंड की 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार 4 सितंबर को प्रदान किया जाएगा, जिसकी जानकारी मंत्री रेखा आर्य ने दी।
प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए इस बार 13 महिलाओं का चयन किया गया है। यह पुरस्कार वितरण समारोह 4 सितंबर को आयोजित होगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए पूरे प्रदेश से 13 महिलाओं को चुना गया है। इसके साथ ही 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
यह कार्यक्रम 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में होगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी क्षमता से बढ़कर काम कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में सरकार पूरी तरह संकल्पित है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना चाहिए।