EPFO की नई Whatsapp सर्विस लॉन्च, सिर्फ ‘Hi’ लिखते ही व्हाट्सऐप पर मिलेगी पीएफ की सारी डिटेल्स

Naitional Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की इस नई सर्विस के जरिए तमाम डिटेल्स आपके मोबाइल पर होंगी. विस्तार से जानिए.

नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले सदस्यों के लिए एक नई सुविधा लॉन्च की है. यह सुविधा व्हाट्सएप सर्विस से संबंधित है. इस सर्विस के जरिए सभी मेंबर्स को अपने पीएफ खाते की जानकारी एक चुटकी में मिल जाएगी.

ईपीएफओ व्हाट्सएप सर्विस के जरिए पीएफ अकाउंट में जमा राशि की डिटेल्स के साथ-साथ ट्राजैक्शन की भी जानकारी मिलेगी. आपको सिर्फ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा और उसके बाद सारी जानकारी आपके मोबाइल पर होगी. इसके अलावा सभी ईपीएफओ सदस्यों को तमाम अपडेट्स भी मिलते रहेंगे. आइये जानते हैं पूरा प्रॉसेस…

सरकार ने लॉन्च की नई सुविधा
केंद्र सरकार ने रविवार को ईपीएफओ व्हाट्सऐप सर्विस को मेंबर्स के लिए लॉन्च कर दिया है. केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसको शुरू किया. इस नई सुविधा के तहत अब सभी सदस्य अपने पीएफ बैलेंस के साथ-साथ पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं. ईपीएफओ की व्हाट्सऐप सर्विस (EPFO New Whatsapp Service) को लेकर विभाग के ‘एक्स’ सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट भी शेयर की गई है. जिसमें सभी जानकारियां दी गई हैं.

ईपीएफओ ने शेयर किया पोस्ट
केंद्रीय भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सभी सदस्यो के लिए ‘ईपीएफओ व्हाट्सऐप सर्विस’ को लॉन्च कर दिया गया है. इस सुविधा के जरिए पीएफ खाते में बैलेंस आसानी से चेक किया जा सकता है. इसके साथ-साथ पिछले पांच ट्रांजैक्शन की भी डिटेल्स हासिल की जा सकती है. वहीं, मेंबर्स पासबुक भी डाउनलोड कर सकते हैं. शेयर किए गए पोस्ट में एक क्यूआर कोड भी जोड़ा गया है, जिसे स्कैन करके सारी जानकारियां मिल जाएंगी. विभाग ने इस पोस्ट के साथ एक व्हाट्सऐप नंबर भी साझा किया है. इस नंबर के जरिए सभी अपडेट्स आपके मोबाइल पर होंगे.

व्हाट्सऐप नंबर से ऐसे जुड़ें

  1. ईपीएफओ के व्हाट्सऐप नंबर 8796441800 को सेव करें.
  2. व्हाट्सऐप पर इस नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजें.
  3. इसके बार सारे वेरिफिकेशन प्रॉसेस को पूरा करें.
  4. ध्यान रहे कि यह नंबर आपके UAN से जुड़ा होना चाहिए.
  5. वेरिफिकेशन के बाद जो डिटेल्स चाहिए उस सर्विस को चुनें.
  6. पीएफ बैलेंस, पिछले 5 ट्रांजैक्शन या पासबुक डाउनलोड विकल्प चुन सकते हैं.
Social Media Share