भारत में लॉन्च हुई नई Honda CB500 मोटरसाइकिल, कीमत 2.75 लाख रुपये, जानें फीचर्स

Naitional National Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

Honda Motorcycle ने नई Honda CB500 को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार के लिए पेश किया गया था. अब इसे लॉन्च किया गया है.

हैदराबाद: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle India ने अपनी नई Honda CB500 को कुछ समय पहले ही भारतीय बाजार के लिए पेश किया गया था. अब कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कई बाइक प्रेमी इस मोटरसाइकिल का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

Honda CB500 में कंपनी ने एक ऐसा इंजन कॉन्फ़िगरेशन दिया है, जिसकी भारतीय बाजार में लंबे समय से कमी थी. बाइक में एक बड़ा एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल किया गया है. कंपनी ने मोटरसाइकिल को बिक्री के लिए पेश कर दिया है, और इसे 2.75 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है.

Honda CB500 का पावरट्रेन
नई CB500 के इंजन की बात करें तो इस बाइक में एक बिल्कुल नया 501cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 5,250rpm पर 28hp की पावर और 3,750rpm पर 43.3Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जो इसे भारतीय बाजार में Honda की सबसे बड़ी एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर मोटरसाइकिल बनाता है. Honda ने इस पावर को पांच गियर्स में बांटा है और इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच भी दिया गया है.

Honda CB500 के हार्डवेयर
इस मोटरसाइकिल में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के व्हील इस्तेमाल किए गए हैं. इस बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS भी दिया गया है. इसके अनावरण इवेंट में देखा गया था कि इसके व्हील्स में पारंपरिक टेलीस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं.

इस बाइक का कर्ब वेट 189 kg रखा गया है, जो काफी कम है. तुलना की बात करें तो Honda CB350 का वजन 181 kg और Royal Enfield Classic 350 का वजन 195 kg है. इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 168 mm रखा गया है.

Honda CB500 के वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
नई CB500 को तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है. इसके बेस ‘अलॉय’ वेरिएंट की कीमत 2.75 लाख रुपये रखी गई है, और यह दो कलर ऑप्शन – पर्ल इग्नियस ब्लैक और पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे – में आता है. वहीं, इसके मिड-स्पेक ‘स्पोक’ वेरिएंट में क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस रिम्स लगाए गए हैं, जिसकी कीमत 3 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

वहीं, बाइक के टॉप वेरिएंट में स्पोक-व्हील सेटअप के साथ कुछ खास कलर और ग्राफिक्स विकल्प मिलते हैं, जिसकी कीमत 3.02 लाख रुपये है. इसके बीच वाले वेरिएंट में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें – रेबेल रेड मेटैलिक और मैट स्टील सिल्वर मेटैलिक – शामिल हैं.

वहीं, टॉप वेरिएंट केवल एक कलर, ‘पर्ल इग्नियस ब्लैक’ में आता है, जिस पर धारियां बनी हुई हैं. सभी वेरिएंट्स में मिलने वाले स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) – जिसे ट्रैक्शन कंट्रोल भी कहा जाता है – एक एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी शामिल हैं.

Honda CB500 का उत्पादन
नई CB500 का निर्माण भारत में ही किया जाएगा, जिससे 350cc से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर 40 प्रतिशत GST लगने के बावजूद इसकी कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में मदद मिली है. यह बाइक Royal Enfield 650 ट्विन्स के नीचे आती है, जिनकी शुरुआती कीमत 3.38 लाख रुपये है.

बाइक की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है, और लेटेस्ट जानकारी के अनुसार, Honda Motorcycle 2026 के अंत से पहले इसकी डिलीवरी शुरू कर सकती है. बता दें कि कंपनी ने हाल ही में Honda Rebel 300 की डिलीवरी शुरू की है. इसके अलावा, भारत में बनी Hond Rebel 500 को भी लॉन्च किया जा चुकी है.

Social Media Share