मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सेना ने एक नया इतिहास बनाया है। हमारे सैनिकों की बहादुरी से पाकिस्तान को इतनी ज़बरदस्त जवाबी कार्रवाई मिली कि उसे सिर्फ चार दिनों में ही युद्ध रोकने की गुहार लगानी पड़ी।
भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं भारतीय सेना का धन्यवाद करता हूं, जिसने अपने साहस, वीरता और मजबूत रणनीति से पाकिस्तान को झुकने पर मजबूर कर दिया। हमारी सेना ने पहलगाम हमले का सख्त और करारा जवाब दिया।
जिस तरह हमारी सेना ने दुश्मन की सीमा में घुसकर उनके आतंकी अड्डों को खत्म किया, उससे साबित होता है कि हमारी सेना आज नया इतिहास लिख रही है। मैं इस मजबूत कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धन्यवाद करता हूं। हमारी वीर सेना ने पाकिस्तान को इतनी कड़ी चोट दी कि वह सिर्फ चार दिनों में ही युद्ध रोकने की गुहार लगाने पर मजबूर हो गया।
