तिरंगा यात्रा: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली यात्रा, लोगों में दिखा जोश, सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज शनिवार को ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर नैनीताल रोड होते हुए शहीद पार्क तक पहुंचेगी।

आज शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली गई। यह यात्रा स्टेडियम से होकर नैनीताल रोड के रास्ते शहीद पार्क तक गई। यात्रा के दौरान सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यह आयोजन हाल ही में भारतीय सशस्त्र बल द्वारा किए गए ऐतिहासिक ऑपरेशन सिंदूर की विजय को समर्पित था।

इस यात्रा में सांसद अजय भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, मोहन सिंह बिष्ट, सरिता आर्या और जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट समेत कई नेता शामिल हुए। यात्रा में पूर्व सैनिकों, स्कूली छात्रों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम से तिरंगा पार्क तक करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पैदल तय की।

 

 

 

 

Social Media Share