नगर पालिका प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया है।

उत्तराखंड

नगर पालिका विकासनगर के डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के आधे से ज्यादा हिस्से पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। यहां अवैध तरीके से कच्चे निर्माण कर दिए गए

हैं। लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं।

नगर पालिका प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया है।
नगर पालिका विकासनगर का कूड़ा वर्तमान में डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डाला जा रहा है। पूर्व तक कूड़ा शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा जा रहा था, लेकिन रोक के बाद फिर से पालिका प्रशासन इसी स्थान पर कूड़े का निस्तारण कर रहा है। खास बात यह है कि जब कूड़ा शीशमबाड़ा भेजा जा रहा था, इस बीच लोगों ने ट्रंचिंग ग्राउंड की खाली जगह पर कब्जा कर बस्ती बसा ली। वर्तमान स्थिति यह है कि कुछ लोगों ने आधे से अधिक हिस्से पर कब्जा कर लिया है। यहां अवैध तरीके के कच्चे निर्माण कर दिए गए हैं। झोपड़ी बनाकर यहां बाहरी लोग रह रह हैं।
बतादें कि शासन ने कूड़ा निस्तारण के लिए नगर पालिका विकासनगर को डाकपत्थर में 13 बीघा भूमि आवंटित की थी। तब भी इस भूमि पर कब्जे थे। तब तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाकर पालिका प्रशासन को कब्जा दिलाया था, लैकिन एक बार फिर से भूमि पर कब्जे हो गए हैं। कूड़े के शीशमबाड़ा ना जा पाने के कारण अब यहां पालिका प्रशासन की कांपेक्टर और कंपोस्ट पिट बनाने की योजना है ताकि कूड़े की छटनी कर रिसाइक्लिंग किया जा सके। इसके साथ ही गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार की जा सके। नगर पालिका क्षेत्र से रोजाना 10-12 टन कूड़ा एकत्र किया जाता है।
कोट
डाकपत्थर में नगर पालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 13 बीघा भूमि आवंटित की गई है, जिसमें से करीब साढ़े छह बीघा भूमि ही पालिका के कब्जे में है। शेष हिस्से पर लोगों ने कब्जा किया गया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र शेष हिस्से पर पालिका को कब्जा दिलाने का अनुरोध किया गया है। – बीपी भट्ट, अधिशासी अधिकारी

Social Media Share

11 thoughts on “नगर पालिका प्रशासन ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर भूमि पर कब्जा दिलाने का अनुरोध किया है।

  1. Pingback: Beretta pistols
  2. Pingback: dultogel
  3. Pingback: 1xslots casino
  4. Pingback: vegasnow australia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *