टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल:- टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग थाना क्षेत्र में कौड़ियाला के पास तेज रफ्तार कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे। मामले की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने खाई में जाकर सभी का रेस्क्यू किया है, लेकिन तब तक पांचों लोगों की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के मुताबिक हादसे में मरने वाले सभी लोग चमोली जिले के रहने वाले थे, जो शादी का सामान लेकर मेरठ से थराली जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया और पांचों लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिला, एक पुरूष और दो 12 व 15 साल के बच्चे है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हालांकि प्रथम दृष्यता पुलिस हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मान रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही हादसे के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों का विवरण
1. पिकी उम्र 25 वर्ष पुत्री त्रिलोक सिंह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली
2. प्रताप सिंह उम्र 40 वर्ष पुत्र देवसिह ग्राम बाक तहसील थराली जनपद चमोली
3. भागीरथी देवी पत्नी प्रताप सिंह उम्र 36 वर्ष ग्राम बाग तहसील थराली जनपद चमोली
4. विजय उम्र 15 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह पता उपरोक्त
5. मन्जु पुत्री प्रताप सिंह उम्र 12 वर्ष पता उपरोक्त

Social Media Share

16 thoughts on “टिहरी में गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत।

  1. Pingback: Info
  2. Pingback: pgslot168
  3. Pingback: Dragon Hatch 2
  4. Pingback: เกม Y8
  5. Pingback: league88
  6. Pingback: vegus666
  7. Pingback: โคมไฟ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *