सीएम धामी के नामांकन निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात।

उत्तराखंड

देहरादूनः- कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को ज्ञापन सौंपा है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नामांकन स्थल पर भाजपा के चुनाव चिन्ह वाले अंग वस्त्र के साथ नामांकन किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।
कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि इस बात का संज्ञान ना तो मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा लिया गया और ना ही रिटर्निंग ऑफिसर ने इस बात पर आपत्ति जताई है। इससे विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल खड़ा होता है। कांग्रेस पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुष्कर धामी का नामांकन निरस्त किए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों की अनदेखी करने के मामले पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस का मुख्यमंत्री पर आरोप

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा का कहना है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। गरिमा का कहना है कि पुष्कर सिंह धामी इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे में उन्हें रूल्स एंड रेगुलेशन की समुचित जानकारी होनी चाहिए।
गरिमा ने कहा कि चंपावत उपचुनाव को देखते हुए 3 मई से आचार संहिता लगा दी गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री 7 मई को एक चिट्ठी जारी करवाते हैं और एक ऑन ड्यूटी अधिकारी को नोडल अधिकारी बना देते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि कांग्रेस जन निर्वाचन आयोग का धन्यवाद अदा करते हैं जिन्होंने इस नियुक्ति को निरस्त कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर लगातार चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने का आरोप भी लगाया है।

Social Media Share

16 thoughts on “सीएम धामी के नामांकन निरस्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात।

  1. Pingback: check here
  2. Pingback: กงล้อ888
  3. Pingback: pgslot168
  4. Pingback: แทงหวย
  5. Pingback: blockchain news
  6. Pingback: ต่อผม

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *