जोशीमठ शहर के बाद अब गोपेश्वर की दीवारे भी लगी डराने

My Blog Uncategorized उत्तराखंड विदेश सोशल मीडिया वायरल
जहाँ एक तरफ अभी जोशीमठ भू- धंसाव की जड़ से ठीक तरह से उभर भी नहीं पाया था। उसी बीच चमोली जनपद का जिला मुख्यालय गोपेश्वर के 100 से अधिक घरों की दीवार भी डरा रही हैं। जी हाँ आपको बता दे सुभाषनगर के पास बंसत विहार,विकास नगर,पपियाणा में पहले भी भू धंसाव हो चुका है। जहां अभी भी 100 से अधिक घरों में दरारें देखी जा सकती है। बीते कई सालों पहले पपयाणा हुऐ भू-धंसाव के कारण यहां के लोगों को विस्थापित किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी यहां खतरा लगातार बना हुआ है।
नगर पालिका परिषद् की अध्यक्षा पुष्पा पासवान ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए वह जल्द गोपेश्वर के सभी विभाग, शासन, प्रशासन से लेकर सभी बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक करेगी। जिसमें सभी की राय मशवरा के बाद गोपेश्वर बचाओं अभियान चलाया जायेगा। उन्होनें कहा कि गोपेश्वर को बचाने के लिए वह प्रतिबध हैं इसके लिए सुभाषनगर के पास स्लाइडिंग जोन बसंत विहार, विकास नगर की बीते 10 साल से शासन में अटकी फाइल को निकलवाकर उसे स्वीकृत करा दिया गया है। इस समस्या के सामधान के लिए शासन द्वारा 29 करोड़ 97 हजार स्वीकृत किये गये हैं। जिसका जल्द टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य भी शुरू किया जायेगा।
Social Media Share