गंगोत्री व यमुनोत्री धाम सहित आस-पास बर्फबारी हुई ,मैदानी इलाकों में कई जगह हल्का कोहरा

उत्तराखंड मौसम

प्रदेश में कहीं-कहीं तेज गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।

आज से उत्तराखंड में मौसम फिर बदल गया है। बड़कोट तहसील क्षेत्र में बारिश हुई, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के आसपास बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्रों में कई जगह हल्का कोहरा है। राजधानी देहरादून, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवा चलने से तापमान कम हुआ।

साथ ही, बुधवार से प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। दून का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Social Media Share