राष्ट्रीय खेलों में सूरज पंवार और अन्य पांच एथलीटों ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा

उत्तराखंड

2025 के राष्ट्रीय खेलों में 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने गुरमीत सिंह का 2011 में सेट किया हुआ रिकॉर्ड तोड़ दिया।

राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को 20 किलोमीटर रेस वॉक में उत्तराखंड के सूरज पंवार समेत देश के छह एथलीटों ने इतिहास रचते हुए 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड पहले 2011 में झारखंड के गुरमीत सिंह के नाम था, जिन्होंने एक घंटा 23 मिनट 26 सेकंड में रेस पूरी की थी। अब यह नया रिकॉर्ड सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन के नाम दर्ज हुआ है, जिन्होंने एक घंटा 21 मिनट 23 सेकंड में रेस पूरी कर यह उपलब्धि हासिल की।

राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक स्पर्धा में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन, उत्तराखंड के सूरज पंवार, पंजाब के अमनजोत सिंह, सर्विसेज के परमजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के राम बाबू और राजस्थान के मुकेश निठारवाल ने 2011 में गुरमीत सिंह द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा। छह एथलीटों का 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना भारतीय एथलेटिक्स में नई जान डालने जैसा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस रिकॉर्ड के टूटने से न केवल भारतीय एथलीटों की फिटनेस और तकनीकी उन्नति का पता चलता है, बल्कि यह भारतीय प्रतिस्पर्धियों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती प्रतिस्पर्धा का भी संकेत है।

रेस वॉक में सर्विन सेबस्टियन को मिला स्वर्ण पदक

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों की 20 किलोमीटर रेस वॉक में सर्विसेज के सर्विन सेबस्टियन को स्वर्ण, उत्तराखंड के सूरज पंवार को रजत और पंजाब के अमनजोत सिंह को कांस्य पदक मिला।

20 किमी की रेस वॉक और नया राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड

सर्विन सेबस्टियन (सर्विसेज) – 1:21:23

सूरज पंवार (उत्तराखंड) – 1:21:34

अमनजोत सिंह (पंजाब) – 1:21:42

परमजीत सिंह (सर्विसेज) – 1:22:02

राम बाबू (उत्तर प्रदेश) – 1:22:26

मुकेश निठारवाल (राजस्थान) – 1:22:52

महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी बना नया रिकॉर्ड

राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में भी राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड टूटा। 2023 में मणिपुर की वाई बाला देवी के बनाए गए 51:56 के रिकॉर्ड को नौ एथलीटों ने तोड़ा, और हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, उत्तराखंड की शालिनी को रजत और यूपी की मुनिता प्रजपति को कांस्य पदक मिला

 

Social Media Share