करीब ढाई साल बाद स्पाइसजेट ने देहरादून एयरपोर्ट पर वापसी की और अपनी पहली फ्लाइट उतारी। यह फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून पहुंची।
करीब ढाई साल बाद स्पाइसजेट ने देहरादून एयरपोर्ट पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू कीं। रविवार सुबह 7:53 बजे बेंगलुरु से पहली फ्लाइट हवाई यात्रियों को लेकर देहरादून पहुंची। स्पाइसजेट ने देहरादून से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू कर दी हैं।
वहीं एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान रविवार सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। समर सीजन को देखते हुए कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट की संख्या में इजाफा किया है।
बंगलुरु से पहली फ्लाइट पहुंची,
