प्रदेश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी लगाना ज़रूरी कर दिया गया था, लेकिन सचिवालय में तकनीकी समस्याओं की वजह से वे हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। इसी दौरान, दफ्तर में देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश भी जारी किया गया था।
प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी की समस्या से राहत देते हुए शासन ने एक नया विकल्प दिया है। अब कर्मचारी अपने मोबाइल फोन से आधार आधारित हाजिरी लगा सकेंगे। इसके लिए सचिवालय प्रशासन ने मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी जारी कर दी है।
गौरतलब है कि एक मई से मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के निर्देश पर प्रदेश के सभी सरकारी दफ्तरों में बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई थी। हालांकि, सचिवालय में तकनीकी दिक्कतों के कारण कई अधिकारी और कर्मचारी हाजिरी दर्ज नहीं कर पा रहे थे। इसी दौरान, देर से आने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए थे।
फेशियल रिकग्निशन की व्यवस्था लागू की गई
सचिवालय परिसर में आधार की साइट, स्वान की ओर से आईपी एड्रेस बदल दिए जानें, आरडी दिक्कतों के कारण अधिकारी, कर्मचारी अपनी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगा पा रहे थे। बायोमीट्रिक हाजिरी के विकल्प के तौर पर फेशियल रिकग्निशन की व्यवस्था लागू की गई है। इससे कर्मचारी अपने मोबाइल से ही अपनी हाजिरी लगा सकेगा।इसके लिए उसे अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आधार बेस और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करना होगा।
इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी। आधार बेस्ड रजिस्ट्रेशन के लिए पहले डोमेन में राज्य के रूप में उत्तराखंड चुनें। फिर पासवर्ड डालें। आईडी बनने के बाद आपके सामने नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड, सीएम बिल्डिंग, सीएस बिल्डिंग और एसबीआई बिल्डिंग जैसे एंट्री प्वाइंट में से एक विकल्प दिखेगा। इनमें से किसी एक को चुनें। इसके बाद अपनी फोटो अपलोड करें। इतना करने के बाद आपकी हाजिरी दर्ज हो जाएगी।