टैक्सी अचानक बेकाबू होकर सड़क पर उलट गई। दुर्घटना के बाद उसके शीशे टूट गए, जिसके बाद सवारियां किसी तरह बाहर निकल पाईं।
चमोली से देहरादून जा रही एक टैक्सी शुक्रवार को देवप्रयाग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बछेलीखाल के निकट वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। सौभाग्य से टैक्सी खाई की ओर नहीं गिरी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में सवार तीन महिलाओं और चार लड़कियों सहित सातों लोग सुरक्षित बच गए।
जानकारी के अनुसार चालक को झपकी आने से यह दुर्घटना हुई। पलटने के दौरान टैक्सी के शीशे टूट गए और सवारियां किसी तरह बाहर निकल आईं। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बछेलीखाल पुलिस चौकी के प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को हटाया गया। क्योंकि रास्ता काफी संकरा होने की वजह से जाम लग रहा था।