नगर निगम घाट, रुड़की में IIT के डूबे छात्र का शव मुहम्मदनगर झील से SDRF उत्तराखंड ने किया शव बरामद

अपराध आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें देश-विदेश धर्म-संस्कृति धामी सरकार न्यूज़

नगर निगम घाट, रुड़की में IIT के डूबे छात्र का शव मुहम्मदनगर झील से SDRF उत्तराखंड ने किया शव बरामद

दिनाँक 11 फरवरी 2026 को जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित नगर निगम घाट पर एक IIT छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही SDRF, NDRF एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा तत्काल सघन सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।

दिनाँक 16 फरवरी 2026 को सेनानायक SDRF श्री अर्पण यदुवंशी द्वारा स्वयं घटनास्थल एवं सर्च क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सेनानायक महोदय ने सर्च ऑपरेशन में लगी सभी टीमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्चिंग में तेजी लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सर्च ऑपरेशन के दौरान SDRF द्वारा आधुनिक उपकरणों जैसे सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन तथा डीप डाइविंग तकनीक का प्रयोग करते हुए नदी के संभावित क्षेत्रों, गहराई एवं तेज प्रवाह वाले हिस्सों में लगातार खोजबीन की गई।

लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के परिणामस्वरूप आज दिनाँक 17 फरवरी 2026 को उक्त छात्र का शव मोहम्मदपुर झाल क्षेत्र से बरामद किया गया, जिसकी परिजनों द्वारा शिनाख्त कर ली गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जिला पुलिस द्वारा की जा रही है।

Social Media Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *