देहरादून में फिर दिखा रफ्तार का कहर, कार ने कई वाहनों को रौंदा, सब्जी की दुकान में घुसी

Dehardun Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बरें सोशल मीडिया वायरल

राजधानी देहरादून में एक कार ने कई वाहनों को रौंद दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार एक सब्जी की दुकान में घुस गई.

देहरादून: देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. शहर में आए दिन सड़क हादसों की तस्वीर सामने आ रही है. वहीं ताजा घटना देहरादून के कैंट रोड पर घटित हुई, यहां एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, फिर कार एक सब्जी की दुकान में घुस गई. घटना से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया.

गौर हो कि देहरादून के कैंट रोड पर रफ्तार कहर देखने को मिला है, जहां एक कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक सब्जी की दुकान में घुस गई. जिसमें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है, जबकि एक दुकानदार को हल्की चोटें भी आई हैं. बताया जा रहा है कि महिला कार चालक अचानक कार का संतुलन खो बैठी और वाहनों को रौंदते हुए निकली, घटना में वाहनों और सब्जी की दुकान को भी नुकसान पहुंचा है. वहीं घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाने की कोशिश करते दिखाते दिए.

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संभाल लिया, क्योंकि घटना के बाद लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया था.थाना कैंट प्रभारी शंकर बिष्ट ने बताया है कि फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है. महिला को हिरासत में लिया गया था. शुरुआती तौर पर कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है. पुलिस हादसे में क्षतिग्रस्त वाहनों और दुकान के नुकसान का भी आकलन कर रही है.

बता दें कि देहरादून में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं 19 अगस्त, 2026 को डोईवाला के प्रसिद्ध मणिमाई मंदिर के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया था. हादसे में मौके पर ही दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई थी.

इस तरह कुल चार लोगों की हादसे में मौत हो गई थी. तब पुलिस ने बताया था कि आगे जा रही पिकअप वाहन का अचानक पिछला पहिया निकलने से वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया था. वहीं पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार सीधे पिकअप में जा घुसी थी. दोनों वाहनों की टक्कर जबरदस्त थी कि इको कार के परखच्चे उड़ गए थे. वाहन हादसे के बाद हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर टोल के समीप जाम लग गया और कई देर तक लोग जाम में फंसे रहे. इको कार में सात लोग सवार थे.

Social Media Share