महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला बांग्लादेश से तय, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

Newsbeat आपका शहर खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

Women’s T20 Asia Cup 2026: बांग्लादेश ने यूएई को 34 रनों से हराकर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में में अपनी जगह पक्की कर ली.

Women’s T20 Asia Cup Semifinal Clash: बांग्लादेश ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 34 रनों से हराकर महिला T20 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाई. वे अब गुरुवार (10 सितंबर) को सेमीफाइनल में भारत का सामना करेंगे, जबकि शुक्रवार (11 सितंबर) को दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका से होगा.

ग्रुप स्टेज में श्रीलंका से एक हार के बाद बांग्लादेश ग्रुप B में दूसरे स्थान पर रहा जबकि श्रीलंका पहले नंबर पर रहा, वहीं ग्रुप A में भारत ने तीन में तीन मैच जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहा.

बांग्लादेश ने उलटफेर का खतरा टाला
यूएई के खिलाफ करो या मरो के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए, बांग्लादेश एक समय 55/6 के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था और ऐसी संभावना थी कि टीम बहुत कम स्कोर पर ही सिमट जाएगी. हालांकि, नाहिदा अख्तर (16 नॉट आउट) और शर्मिन अख्तर (38) ने सातवें विकेट के लिए 42 रनों की साझेदारी करके टीम को संभाला. जिससे टीम 20 ओवर में 103/7 का स्कोर बनाने में सफल रही. UAE के लिए सुरक्षा कोट्टे सबसे सफल गेंदबाज रहीं, उन्होंने सिर्फ 11 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि इंदुजा नंदकुमार ने दो विकेट चटकाए.

103 रनों के जवाब में, मेबान UAE की टीम सिर्फ 69/9 का स्कोर ही बना सकी, जिसमें केवल तीर्थ सतीश और हीना होटचंदानी ही दहाई का आंकड़ा छू सकीं. बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. राबेया खान ने तीन विकेट लिए, जबकि मारुफा अख्तर और नाहिदा अख्तर ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए. मैच में बैट और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाली नाहिदा अख्तर को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

बांग्लादेश के सामने कड़ी चुनौती
अब टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश का सामना भारतीय टीम से होगा. जिसमें उनको कड़ी चुनौती मिलने वाली है. भारतीय महिला टीम ग्रुप स्टेज में अजेय रही और अपने तीनों मैच जीती है. हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में भी भारत का दबदबा रहा है और उसने बांग्लादेश के खिलाफ 12 मैच जीते हैं. दूसरी ओर, बांग्लादेश इस मुकाबले में केवल दो मैच ही जीत पाया है.

भारत की नजर चौथी टी20 ट्रॉफी जीतने पर
श्रीलंका ने 2024 का टूर्नामेंट जीता था और भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी वापस जीतने की कोशिश करेगी. टीम ने T20 फॉर्मेट में यह प्रतियोगिता तीन बार (2012, 2016 और 2022) जीती है.

Social Media Share