उधम सिंह नगर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 36 दारोगाओं के तबादले, 6 महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल

Dehardun Naitional National Newsbeat आपका शहर उत्तराखंड खबर हटकर ट्रेंडिंग खबरें ताज़ा ख़बर ताज़ा ख़बरें न्यूज़ सोशल मीडिया वायरल

रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, जसपुर, पंतनगर और दिनेशपुर समेत विभिन्न कोतवालियों एवं थानों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में तैनात 36 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. जारी सूची में 30 पुरुष उपनिरीक्षक और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं.

उधम सिंह नगर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: तबादला सूची के तहत रुद्रपुर, काशीपुर, बाजपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा, जसपुर, पंतनगर और दिनेशपुर समेत विभिन्न कोतवालियों एवं थानों में तैनात दारोगाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. कई चौकी प्रभारियों को भी इधर से उधर किया गया है. वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस कार्यालय और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनाती दी गई है.

36 सब इंस्पेक्टरों का तबादला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने जिले में तैनात 36 दारोगाओं के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. जारी स्थानांतरण सूची में 30 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और छह महिला उपनिरीक्षक शामिल हैं. इस फेरबदल के तहत जिले की विभिन्न कोतवालियों, थानों और पुलिस चौकियों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है.

महेश कांडपाल प्रभारी चुनाव सेल बने: जारी सूची के अनुसार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश कांडपाल को कोतवाली रुद्रपुर में द्वितीय वरिष्ठ उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी रमपुरा की जिम्मेदारी से हटाकर पुलिस कार्यालय स्थित प्रभारी चुनाव सेल बनाया गया है. वहीं चौकी प्रभारी झनकट, खटीमा में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार कांडपाल को कोतवाली आईटीआई भेजा गया है. जसपुर कोतवाली की चौकी सूत मिल के प्रभारी राजेंद्र प्रसाद को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है.

प्रदीप भट्ट जसपुर कोतवाली की चौकी सूत मिल प्रभारी बने: इसी तरह पंतनगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अशोक कुमार को काशीपुर कोतवाली की चौकी टांडा उज्जैन का प्रभारी बनाया गया है. काशीपुर कोतवाली में तैनात नवीन बुधानी को किच्छा कोतवाली भेजा गया है. ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात मुकेश मिश्रा को कोतवाली आईटीआई स्थानांतरित किया गया है. दिनेशपुर थाने में तैनात प्रदीप भट्ट को जसपुर कोतवाली की चौकी सूत मिल का प्रभारी बनाया गया है.

लोकेश रावत को बाजपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी: रुद्रपुर कोतवाली में तैनात मोहन चंद्र जोशी को काशीपुर कोतवाली की चौकी प्रतापपुर भेजा गया है, जबकि दिनेशपुर थाने में तैनात लोकेश रावत को बाजपुर कोतवाली में नई जिम्मेदारी दी गई है. पंतनगर कोतवाली के दिनेश रावत को भी बाजपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है. वहीं खटीमा कोतवाली में तैनात विजय सिंह बोहरा को रुद्रपुर कोतवाली की बाजार चौकी का प्रभारी बनाया गया है.

मनोज कुमार खटीमा कोतवाली भेजे गए: इसके अलावा रुद्रपुर की बाजार चौकी में तैनात संदीप शर्मा को किच्छा कोतवाली की दरऊ चौकी का प्रभारी बनाया गया है. नानकमत्ता कोतवाली में तैनात संजय विश्वकर्मा को सितारगंज कोतवाली की शक्तिफार्म चौकी की जिम्मेदारी दी गई है. किच्छा कोतवाली में तैनात मनोज कुमार सिंह को खटीमा कोतवाली भेजा गया है.

महिला दारोगाओं के भी हुए तबादले: एसएसपी की ओर से जारी सूची में छह महिला उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण भी किए गए हैं. इनमें रुचिका चौहान को जसपुर से काशीपुर, कुसुम रावत को बाजपुर से पंतनगर, नीलम मेहता को पंतनगर से कुंडा, संतोषी नेगी को खटीमा से सितारगंज, भूमिका पांडे को कुंडा से बाजपुर और प्रियंका टम्टा को बाजपुर से जसपुर कोतवाली स्थानांतरित किया गया है.

इन थानों में भी बदलाव: इसके अतिरिक्त बाजपुर, काशीपुर, खटीमा, दिनेशपुर, नानकमत्ता, पुलभट्टा और अन्य थानों में तैनात कई उपनिरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है. पुलिस विभाग में किए गए इस व्यापक फेरबदल के तहत जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. अब स्थानांतरित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार संभालना होगा. एसएसपी अजय गणपति के इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था के पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है. हालांकि स्थानांतरण आदेश में फेरबदल के पीछे कोई विशेष कारण नहीं बताया गया है.

Social Media Share