आज देहरादून में मुख्यमंत्री वात्सल्य_योजना के अंतर्गत सम्पूर्ण उत्तराखंड में कोविड-19 से प्रभावित हुए लगभग 5000 लाभार्थी बच्चों को अगस्त-सितंबर 2022 की लगभग 03 करोड़ सहायता धनराशि का PFMS के माध्यम से डिजिटल हस्तान्तरण किया गया,यह धनराशि 03 हजार प्रति माह, प्रति बच्चे की दर से दी जाती हैं!

साथ ही कार्यक्रम के दौरान एक प्यारे बच्चे द्वारा महिला सशक्ति कारण एवं बालविकास मंत्री रेखा आर्या को चॉकलेट दी और I LOVE YOU बुआ कहकर संबोधित किया !
और मंत्री रेखा आर्या ने भी सभी बच्चों को आश्वस्त किया कि आपकी बुआ सदैव आपके साथ है और हर पल हर समय आपके हितों के लिए खड़ी रहूँगी!
इस अवसर पर कार्यक्रम में विभागीय सचिव हरिचंद् सेमवाल , निदेशक प्रदीप सिंह रावत, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी, श्रीमती अंजना गुप्ता एवं श्रीमती मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित विभागीय अधिकारी और प्यारे बच्चे उपस्थित रहे!
