आज राहुल गाँधी ने बल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा में नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए मतदान किया।
साथ ही राहुल गाँधी ने कहा मुझे यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि देश भर से सभी कांग्रेसी, महिलाएं-पुरुष, हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए, मतदान करने की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक साथ आ रहे हैं।

कौन बनेगा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजधानी देहरादून में भी वोट डाले जा रहे हैं कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें उत्तराखंड के कुल 222 डेलीगेट मतदान करेंगे। इनमें से सात लोग राज्य से बाहर हैं, वो अपने-अपने स्थान से मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सभी डेलीगेटस से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और हाईकमान ने सभी को वोटिंग के लिए स्वतंत्र किया है। इस चुनाव में पूर्व प्रत्याशी मैदान में हैं और डेलीगेट जिसे चाहे उसे अपना नेता चुन सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए डेलिगेट्स ने मतदान किया।

