नेपाल के राजदूत और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे के साथ पहुंचे केदारनाथ

उत्तराखंड पर्यटक सोशल मीडिया वायरल

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत केंद्रीय चुनाव आयुक्त एवं नेपाल के राजदूत ने केदारनाथ (Kedarnathके दर्शन किए। इस दौरान बीकेटीसी के अधिकारियों ने सभी का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया।

गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) धर्मपत्नी रश्मि ठाकरे के साथ ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ हेलीपैड पहुंचे, जिसके बाद दोनों ने मंदिर पहुंचकर भोले बाबा के पूजा अर्चना एवं दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बदरीनाथ के लिए रवाना हुए।

इसके अलावा 11 बजे भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा एवं चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने सपरिवार केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे। तिरुपति तिरुमला देवस्थानम बोर्ड के सदस्य सौरभ बोरा तथा त्र्यंबकेश्वर मंदिर ट्रस्टी कैलाश घुले ने भी केदारनाथ के दर्शन किए। (Trimbakeshwar Temple Trustee Kailash Ghule also visited Kedarnath)

अतिथियों का किया गया स्वागत

इन सभी वीआईपी ने केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना (VIP offered prayers in Kedarnath temple) कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया। बद्री-केदार मंदिर समिति (Badri-Kedar Temple Committee) के कार्याधिकारी आरसी तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद भेंट किया। इस दौरा काफी भीड़ रही, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

 

Credit by जागरण

Social Media Share