Kedarnath Dham: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के धाम के बेहद करीब लगातार बीते दस दिनों में दूसरा हिमस्खलन ( Avalanche) हुआ है।

उत्तराखंड

Kedarnath Dham: उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के धाम के बेहद करीब लगातार बीते दस दिनों में दूसरा हिमस्खलन ( Avalanche) हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह
चोराबाड़ी ग्लेशियर पर बर्फ का पहाड़ खिसककर नीचे आ गया जिसके बाद तीर्थ यात्रियों से लेकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह छह बजे के आसपास केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन देखने को मिला जिसमें ग्लेशियर से बर्फ का पहाड़ भरभरा कर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि आज सुबह हुए इस हिमस्खलन की घटना में केदारनाथ मंदिर या तीर्थ यात्रियों अथवा स्थानीय लोगों में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। बदरीनथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि इस अवलांच की घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि avalanche की घटना पांच किलोमीटर दूर घटी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। DM मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।

Social Media Share