प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर में 101 कन्याओं का किया गया पूजन
रविवार को शारदीय नवरात्र की अष्टमी के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा कद्दूखाल, टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर में भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं उनके पिता गणेश जोशी शामिल हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, नेहा जोशी, टिहरी के जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल एवं उनके परिवार जनों ने नौ दुर्गा स्वरूपा 101 कन्याओं का पूजन किया। उनके द्वारा कन्याओं के पांव पखारे गए, उनका विधि विधान से पूजन किया व चुनरी ओढ़ाकर आरती की गई तथा प्रसाद वितरण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नेहा जोशी ने शक्तिपीठ माँ सुरकण्डा देवी की विधि विधान से पूजा अर्चना कर मां सुरकण्डा माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है।
नेहा जोशी ने शारदीय नवरात्र की समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए कहा कि उनके द्वारा हर वर्ष नवरात्र के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और प्रदेश की धामी सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित हो रही हैं उनका केंद्र बिंदु महिला ही है। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार बहन बेटियों के लिए जिस तरह से कृत संकल्पित है और भारतीय जनता पार्टी इसी विचारधारा के साथ कार्य करती है, इसी भाव के साथ आज शक्तिपीठ सुरकंडा देवी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, जिलाध्यक्ष टिहरी राजेश नौटियाल, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी सतेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, जिलाध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम रावत, कमली भट्ट, दीपक पुंडीर, वीर सिंह चौहान, गौरव गुसाईं, देवेंद्र बिष्ट सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।
101 girls were worshiped in the famous Siddhpeeth Maa Surkanda Devi temple.
On Sunday, on the auspicious occasion of Ashtami of Shardiya Navratri, a grand huge bhandara was organized by Neha Joshi, National Vice President of Bharatiya Janata Yuva Morcha, at the famous Shaktipeeth Maa Surkanda Devi temple located in Kadukhal, Tehri Garhwal. In which the state cabinet minister and his father Ganesh Joshi participated. During this, Cabinet Minister Ganesh Joshi, Neha Joshi, Tehri District President Rajesh Nautiyal and their family members worshiped nine Durga Swarupa 101 girls. The feet of the girls were washed by them, they were worshiped as per rituals, Aarti was performed after draping them with chunari and Prasad was distributed and their blessings were taken. On this occasion, Neha Joshi received the blessings of Maa Surkanda Mata by worshiping Shaktipeeth Maa Surkanda Devi as per the rituals. On this occasion, Cabinet Minister Ganesh Joshi said that worshiping different forms of Goddess Durga during Navratri has special significance. This has also been an important basis for the glorious tradition of respecting mother power in Indian culture.
While giving best wishes and congratulations to all the people of the state on Shardiya Navratri, Neha Joshi said that Bhandara is organized by them every year on the occasion of Navratri. He told that women are the center point of all the schemes being run by the Central Government and the State Government. The way the Central Government and the State Government are determined for the welfare of their sisters and daughters and the Bharatiya Janata Party works with this ideology, a huge Bhandara has been organized today at Shaktipeeth Surkanda Devi in the same spirit.
In the program, Rajya Sabha MP Kalpana Saini, Minister of State Kailash Pant, District President Tehri Rajesh Nautiyal, District President Uttarkashi Satendra Rana, District President Dehradun Rural Meeta Singh, District President Mahanagar Siddharth Aggarwal, State Minister Aditya Chauhan, State Treasurer Puneet Mittal, State Media Incharge Manveer Chauhan, Chief Minister. BJP’s public relations officer Mulayam Rawat, Kamli Bhatt, Deepak Pundir, Veer Singh Chauhan, Gaurav Gusain, Devendra Bisht and BJP workers and local people were present.