13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा

उत्तराखंड राजनीति

13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा है। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को वोट देंगे।

13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रैली को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

यह चुनाव घोषणा के बाद कांग्रेस की पहली रैली होगी। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा 13 अप्रैल को होगी। गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी के प्रत्याशी गणेश गोदियाल को वोट देंगे। पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए उसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में प्रचार करेंगी।

प्रियंका नैनीताल के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड में 11.50 बजे हेलिकॉप्टर से पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगी। हरिद्वार के डीएवी ग्राउंड रुड़की में इसी दिन अपराह्न तीन बजे चुनावी जनसभा होगी। जोशी ने कहा कि पार्टी ने प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने में जुट जाएं।

 

Social Media Share