उत्तरकाशी मोरी विकासखंड रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरे घर में भारी आग फैली

उत्तराखंड सोशल मीडिया वायरल

एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरे घर में भारी आग फैल गई, जिसकी चपेट में आसपास के आठ अन्य घर भी आ गए।

उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के एक नैटवाड़ कस्बे में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने से पूरे घर में भीषण आग लग गई। लकड़ी का घर होने के कारण आग इतनी जल्दी फैली कि तुरंत आसपास के आठ लकड़ी के घरों को चपेट में ले लिया।

सूचना मिलने पर मौके पर मोरी पुलिस पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन चार घरों में रखा सारा सामान तब तक जल गया था। अन्य आठ घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। घटना में कोई क्षति नहीं हुई है।

Social Media Share