सरकार ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑफलाइन पंजीकरण पर भी प्रतिबंध लगाया था। एक जून से ऑफलाइन पंजीकरण फिर से खोला गया है।
चार धाम यात्रा 24 दिन में पूरी हुई है। धामों में दर्शन करने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। चारधाम यात्रा प्रशासन ने बताया कि अब तक 15.67 लाख लोग चारधाम और हेमकुंड साहिब में दर्शन कर चुके हैं। यात्रा के पहले दस दिनों में 5.69 लाख से अधिक लोगों ने इसे देखा।
वहीं 14 दिन में 9.97 लाख से ज्यादा ने दर्शन किए हैं। इस बार चारधाम यात्रा 10 मई और हेमकुंड साहिब की यात्रा 25 मई से शुरू हुई। चारधाम यात्रा के शुरूआती 10 दिन में केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 5.69 लाख अधिक श्रद्वालुओं ने दर्शन किए।
अब तक का हाल
धाम पंजीकरण दर्शन कर चुके
केदारनाथ 11.81 लाख 6,27,213
बदरीनाथ 11.06 लाख 3,79,042
गंगोत्री 6.48 लाख 2,75,210
यमुनोत्री 5.68 लाख 2,85,631
हेमकुंड साहिब 1.30 लाख 23,425