शंकरपुर के शिव मंदिर में 63वें भव्य कोटी लिंग रुद्र महायज्ञ की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह महायज्ञ 28 फरवरी से 7 मार्च तक सहसपुर के मिनी स्टेडियम के पास स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। महायज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति और लोक कल्याण है।
यज्ञ के दौरान प्रतिदिन 151 वेदपाठी ब्राह्मण शिवलिंगों पर दूध से रुद्राभिषेक करेंगे। इस आयोजन के लिए एक करोड़ शिवलिंग तैयार किए जा रहे हैं, जिनका निर्माण स्थानीय महिलाएं मिट्टी से कर रही हैं। इस संदर्भ में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और आचार्य नित्यानंद सेमवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि इस आयोजन के दौरान विशेष पूजा और रुद्राभिषेक की प्रक्रिया होगी।