नैनीताल समाचार: 104 भाजपा मंडल अध्यक्षों के उम्मीदवारों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मंडल अध्यक्षों के नामों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को छह जिलों की 20 विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार किए गए 104 मंडलों के नामों के पैनल पर चर्चा की गई।

पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की उपस्थिति में देहरादून में आयोजित बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी और विधायक खजान दास, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी तथा खिलेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। बिष्ट ने बताया कि यह प्रक्रिया 19 फरवरी तक जारी रहेगी, और विभिन्न जिलों में भेजे गए पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रदेश नेतृत्व ने सभी पर्यवेक्षकों से उन द्वारा तैयार किए गए मंडल अध्यक्ष के संभावित नामों के पैनल पर चर्चा की।

बिष्ट ने बताया कि सोमवार को गढ़वाल के 104 मंडलों में अध्यक्षों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया जाएगा। इसके बाद 20 से 28 फरवरी के बीच जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

 

 

 

 

Social Media Share